फैज़ाबाद: मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा के चार मंत्रियों ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ने लगी है। उपचुनाव की तैयारियों पर मंथन के लिए चार मंत्री अयोध्या पहुंचे।सर्किट हाउस में जिले के जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं से फीड बैंक लिया।मिल्कीपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे अवधेश प्रसाद सपा से ही सांसद बन गए। सीट रिक्त हो गई। अब उपचुनाव को लेकर सपा और भाजपा दोनों में तैयारी तेज हो गई है।