फैज़ाबाद: चिरकिटहा गांव स्थित खेल मैदान में लगे शिलापट्ट को अराजक तत्वों ने तोड़ा, प्रधान ने पुलिस से की शिकायत
गोसाईंगंज कोतवाली के चिरकिटहा गांव में एक खेल का मैदान का निर्माण हुआ था। खेल के मैदान में एक शिलापट लगा हुआ था जिसे देर रात अराजकतत्वों ने तोड़ डाला। सुबह जब मामले को जानकारी ग्राम प्रधान रीमा वर्मा को हुई तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसएचओ परशुराम ओझा के मुताबिक मामले की तहरीर मिली है, पड़ताल कराई जा रही है।