कायमगंज: नवाबगंज क्षेत्र में तेज हवा और बारिश से गेहूं की फसल बर्बाद, खेतों में गिरी फसल, कटाई रुकी
थाना नवाबगंज क्षेत्र में शनिवार रात को तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश ने गेहूं और मक्के की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।इस बारिश के कारण पक चुकी गेहूं की फसल खेतों में गिर गई।जिससे कटाई का काम भी रुक गया है और पैदावार में कमी आने की संभावना है। किसान जय सिंह, महेंद्र सिंह, शीशराम ने बताया कि इस बारिश ने गेहूं और मक्के की फसल को नुकसान पहुंचा है।