बांधवगढ़: बारिश में बढ़ा सर्पदंश का खतरा, सीएमएचओ ने जारी की एडवाइजरी, झाड़-फूंक नहीं सीधे अस्पताल जाने की अपील
उमरिया में लगातार हो रही बारिश के बीच मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही. एस. चंदेल ने जिलेवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।सीएमएचओ ने कहा कि वर्षा ऋतु में सांप और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में रात के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और जरूरत पड़ने पर टॉर्च का उपयोग करें। घर और आसपास-सफाई करें।