लखीमपुर: पकरिया गांव के युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया, इलाज के दौरान हुई मौत
लखीमपुर खीरी जिले के खमरिया थाना क्षेत्र के पकरिया गांव में जहरीले पदार्थ के सेवन से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई दीपक राजपूत ने शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उनके भाई विवेकानंद निवासी पकरिया, का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। जिसके कारण मृतक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।जहां उनके उपचार के दौरान मौत हो गई।