पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़वा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान मड़वा गांव निवासी कुंदन सिंह की पत्नी चंचल सिंह के रूप में की गई है। घटना के बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के चाचा अरुण सिंह, जो बिहार के रोहतास जिला अंतर्गत रोहतास