इटकी: इटकी:- रांची-गुमला रोड पर पलमा के समीप पिकअप से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 2 युवक गंभीर रूप से घायल।
Itki, Ranchi | Jun 15, 2026 इटकी थाना क्षेत्र के पलमा बस्ती (NH-43) के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़ी खराब पिकअप वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में बाइक सवार रवि कुमार और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के मुताबिक, दोनों घायल युवक गुमला जिले के रहने वाले है।