हुज़ूर: नामचीन वृंदावन ढाबे पर सलाद में निकली जिंदा इल्ली; VIDEO, खाद्य विभाग ने शुरू की जांच
Huzur, Bhopal | Aug 18, 2025 भोपाल-होशंगाबाद रोड स्थित नामचीन वृंदावन ढाबे पर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। दोस्तों संग भोजन करने पहुंचे अर्जुन कुशवाहा ने सलाद में जिंदा कीड़ा मिलने का सनसनीखेज आरोप लगाया। अर्जुन का कहना है कि खाने के दौरान उन्होंने सलाद में चलती हुई इल्ली देखी और तुरंत उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया|