हुज़ूर: पिकनिक बना आखिरी सफर! भोपाल के कजली खेड़ा नहर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की दर्दनाक मौत
Huzur, Bhopal | Aug 18, 2025 भोपाल के कोलार स्थित कजलीखेड़ा नहर में पिकनिक के दौरान नहाते समय 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर कृष्णा सिंह की डूबने से मौत हो गई। नागपुर की कंपनी में कार्यरत कृष्णा राखी पर छुट्टी लेकर भोपाल आए थे। रविवार को दोस्तों के साथ पिकनिक पर गए और देर शाम हादसा हो गया। गोताखोरों ने रात मैं शव बरामद किया|