देवास। रेलवे स्टेशन परिसर में ई-रिक्शा चालकों से पार्किंग शुल्क के नाम पर निर्धारित राशि से अधिक वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मामले को लेकर स्टेशन मास्टर से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई।
बजरंग दल जिला संयोजक अभिषेक माली ने आरोप लगाया कि पार्किंग ठेकेदार द्वारा ई-रिक्शा चालकों से 40 रुपये के बजाय 80 रुपये लिए जा रहे हैं। आरोप है कि अधिक राशि लेने के बावजूद चालकों को रसीद भी नहीं दी जा रही है। वहीं, राशि समय पर नहीं देने पर बाद में 100 रुपये लेने की बात कहे जाने का भी आरोप लगाया गया।
मामले में स्टेशन मास्टर ने बताया कि ई-रिक्शा के लिए निर्धारित पार्किंग शुल्क 40 रुपये प्रतिदिन है और शुल्क जमा करने पर रसीद दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि 80 रुपये वसूले जाने की शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और अधिक वसूली गई राशि वापस दिलाने को लेकर भी बात की जाएगी।
स्टेशन मास्टर ने ई-रिक्शा चालकों से निर्धारित 40 रुपये का शुल्क देकर रसीद लेने की बात कही है। मामले में पार्किंग ठेकेदार के रूप में रऊफ नाम सामने आया है। अब रेलवे प्रशासन द्वारा मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही गई है।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews
Dewas Nagar, Dewas | Oct 6, 2026