कटिहार: कटिहार पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा का तबादला, शिखर चौधरी बने नए एसपी
गुरुवार की शाम 5 बजे बिहार सरकार गृह विभाग की ओर से एक लिस्ट जारी किया गया। यह लिस्ट पुलिस पदाधिकारी के तबादला का था। कटिहार पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा का भी तबादला कर दिया गया है। शिखर चौधरी को कटिहार का नया एसपी बनाया गया है। नए एसपी शिखर चौधरी सारण में पदस्थापित थे। अब वह कटिहार के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।