उदयपुर,पीएम श्री फतेह उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता (19 वर्ष छात्र वर्ग) के पहले दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।एमबी कॉलेज मैदान पर आंध्र प्रदेश ने पुडुचेरी को 9-0 से करारी शिकस्त दी। खेलगांव एस्ट्रोटर्फ पर उड़ीसा ने कर्नाटक को 4-2 से हराया।