विदिशा नगर: कोतवाली थानाक्षेत्र के मोहन गिरी में युवक ने गाय पर धारदार हथियार से किया हमला, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस पहुंची
कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहन गिरी में शुक्रवार रात 9:30 बजे एक गाय को युवक द्वारा धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया चारों तरफ खून फैला देख लोगों ने इस बात पर नाराजगी भी जाहिर की। आरोपी मौके से फरार हो गया फिलहाल उसका नाम सामने नहीं आ पाया है, वही इस घटना की जानकारी तुरंत ही कोतवाली पुलिस को दी गई।पुलिस भी मौके पर पहुंची गाय को इलाज के लिए भेजा गया है