उतरौला: जनपद के सभी बैंक, डाकघर व जन सेवा केंद्र में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस द्वारा चलाया गया अभियान, ली गई तलाशी
21 फरवरी शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद के सभी बैंक, डाकघर के साथ जन सेवा केंद्र पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बैंक डाकघर और जन सेवा केंद्र के आसपास खड़े हुए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई। बैंक में उपस्थित लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया।