बहराइच: झिग़हा घाट के पास अनियंत्रित होकर बाइक मवेशी से टकराई,हादसे में बाइक सवार हुआ घायल
जिले के झिग़हा घाट के पास अनियंत्रित होकर बाइक मवेशी से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं परिजनों ने जानकारी देते बताया कि बहराइच से अपने घर के लिए जा रहा था। जैसे ही झिग़हा घाट के पास पहुंचा तभी बाइक मवेशी से टकरा गई। वहीं अस्पताल मे इलाज जारी है।