बहराइच: शिवनगर तिराहा के पास से थाना दरगाहपुलिस ने घर मे घुसकर मारपीट व अन्य धाराओ के मुक़दमे मे वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए रविवार को बताया कि दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित दयालपुरवा निवासी घर में घुसकर पीड़िता को गंदी-गंदी गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट व जबरान बात करने का दबाव बनाने वाले वांछित एक अभियुक्त को शिवनगर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है जिसके बाद उसे न्यायालय रवाना कर दिया गया है।