बहराइच: बड़ी हाट के पास कोचिंग सेंटर से घर जा रहे छात्र के साथ मारपीट,पुलिस जाच में जुटी
बड़ी हाट के पास हमलावरों ने ट्यूशन पढ़ने के बाद कोचिंग सेंटर घर जा रहे छात्र दरगाह थाने के छावनी मोहम्मद इरशाद पुत्र बुल्ला पर हमला कर दिया। छात्र का कहना है कि हमलावर डंडे, पंच व हथौड़े से लैस थे। घायल छात्र को परिजन कोतवाली लाए। पुलिस ने उसे मेडिकल को भेजा है। कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित के परिजनों की तहरीर मिला है। जाच की जा रही है।