बहराइच: अनारकली झील मे मिला अज्ञात युवक का शव मौके पर पहुंची पुलिस पड़ताल मे जुटी
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित अनारकली झील में रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शव को पहचान के लिए अगले 72 घंटे के लिए मर्चीयुरी में रखवाया गया है।