ललितपुर: जनपद की बेटी हिमांशी जैन ने यूपीपीसीएस में सफलता हासिल कर बढ़ाया मान, आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, युवाओं को दिया संदेश
जनपद के कस्बा मड़ावरा में रहने बाली बेटी ने यूपीपीसीएस में चयनित होकर जनपद का मान बढ़ाया। मड़ावरा कस्बे की बेटी हिमांशी जैन का यूपी पीसीएस में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयन हुआ।इस उपलब्धि के बाद पहली बार कल शाम को अपने ग्रहण जनपद पहुंची। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत हुआ। जहां पर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए युवाओं को संदेश दिया।