गोरखपुर: जिले में 10 मई तक चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान, सीएमओ ने अयोध्या दास गर्ल्स इंटर कॉलेज से अभियान का किया शुभारंभ
विश्व टीकाकरण सप्ताह के तहत जिले में गुरुवार से विशेष टीडी टीकाकरण अभियान शुरू हो गया। इसके तहत गलघोटू और टिटनेस से बचाव के लिए 10 मई तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने अयोध्या दास गर्ल्स इंटर कॉलेज से गुरूवार को इस अभियान का शुभारंभ किया।उक्त कार्यक्रम की जानकारी आज दिन गुरुवार सुबह 10:30 बजे सीएमओ मीडिया सेल से मिली।