गुना नगर: सिंहवासा: पति की बीमारी से प्रताड़ित होकर पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम; पुलिस जांच में जुटी
गुना के कैंट थाना क्षेत्र के सिंहवासा गांव में 65 वर्षीय कासल बाई बेल पारदी ने 5 जून 2026 की रात करीब 11 बजे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों के अनुसार, पति रूपसिंह के पिछले तीन वर्षों से लकवाग्रस्त होने, बढ़ती उम्र और आर्थिक तंगी के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थीं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां 6 जून सुबह 6 बजे मौत हो गई