मऊगंज: लौर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
Mauganj, Rewa | Nov 8, 2025 मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।आज 8 नवंबर की सायंकाल 4 बजे जानकारी देते हुऐ पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने बताया कि घटना 7 नवंबर 2025 की शाम 6 बजे की है। किशोरी पानी भरने के लिए घर से निकली थी तभी गांव के ही आरोपियों ने पकड़ लिया।