बांसवाड़ा: कन्या महाविद्यालय में शराब पीकर गाली-गलौज, लैब असिस्टेंट को जान से मारने की धमकी, एसडीएम की दबंगाई से डरा स्टाफ
प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों से जुड़े दुर्व्यवहार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उपखंड अधिकारी छोटू लाल शर्मा द्वारा पेट्रोल पंप कर्मचारी को थप्पड़ मारने का विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब बांसवाड़ा जिले के छोटी सरवन उपखंड अधिकारी कार्यालय से जुड़े एक गार्ड की गुंडागर्दी का नया प्रकरण सामने आया है।