गड़हनी: गड़हनी नगर पंचायत में बिजली कनेक्शन पर बवाल, ठेकेदार पर मटेरियल गबन का आरोप, उपभोक्ता परेशान
गड़हनी नगर पंचायत क्षेत्र में नए बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जुड़े ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जा रही है और बड़े पैमाने पर गबन किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, नए बिजली कनेक्शन के नाम पर केवल मीटर देकर प्रक्रिया पूरी मान ली जाती है।