बागपत: शुगर मिल बागपत के निकट हाइवे पर फैली मैली से करीब 50 बाइक सवार फिसलकर घायल हुए
Baghpat, Bagpat | Mar 31, 2026 हमीदाबाद उर्फ नयागांव के ग्राम प्रधान पति सन्नी ने सोमवार की रात साढे नौ बजे जानकारी देते हुए बताया कि मेरठ बागपत सोनीपत हाईवे से सोमवार की शाम को गुजरते समय एक ट्रक से मैली गिर गई थी। इसके बाद हाईवे पर फिसलन हो गई थी। इसी दौरान हाइवे से गुजर रहे करीब 50 बाइक सवार मैली पर फिसल कर घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने इसकी जानकारी डायल 112 पुलिस को दी।