चास: चास महावीर चौक पर चाईबासा लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया
Chas, Bokaro | Oct 29, 2025 चाईबासा में निहत्थे ग्रामीणों पर प्रशासन द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष जयदेव राय ने महावीर चौक, चास में किया। जयदेव राय ने कहा कि झारखंड में आम जनता सुरक्षित नहीं, केवल अपराधी सुरक्षित हैं।