अमरोहा: अमरोहा में चोरों का आतंक, पुलिस की रात्री गश्त पर उठे सवाल, लाखों की चोरी
Amroha, Amroha | May 21, 2026 अमरोहा जनपद में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यामपुर का है, जहां बीती बुद्धवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस की रात्री गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।