सिद्धमुख: भाजपा सिद्धमुख मण्डल की संगठनात्मक बैठक सिद्धमुख में आयोजित, प्रभारी ओमप्रकाश खीचड़ ने कहा- मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल
भाजपा सिद्धमुख मण्डल की संगठनात्मक बैठक सिद्धमुख में मण्डल अध्यक्ष नथूराम प्रजापत व मण्डल प्रभारी ओमप्रकाश खीचड़ एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें सिद्धमुख मण्डल पदाधिकारी, कार्यकारिणी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।जिसमे मण्डल प्रभारी ओमप्रकाश खीचड़ ने मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल, एक पेड़ मां के नाम, वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की जानकारी दी।