बोध गया: बोधगया में जल संकट: श्रीलंका के ओलिवर गेमेज ने बढ़ाया मदद का हाथ, गांवों में लगवा रहे हैं चापाकल
गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण इलाकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बोधगया प्रखंड में श्रीलंका से आए समाजसेवी ओलिवर गेमेज द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में चापाकल लगाने का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाके मनकोशी गांव में लंबे समय से पेयजल की किल्लत बनी हुई थी।