गंजडुंडवारा थाना पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस टीम ने सहावर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भीमसेन निवासी अनार सिंह पुत्र रामलाल को उसके ही निवास स्थान से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध पशु क्रूरता से संबंधित मामला दर्ज था। समय पर न्यायालय में पेश न होने पर वारंट जारी हुए। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को जिला न्यायालय में पेश किया।