मधेपुरा: जिला नियोजनालय में नि:शुल्क लाइब्रेरी की हुई शुरुआत, छात्रों के लिए उपलब्ध है सभी सुविधाएं
जिला मुख्यालय स्थित संयुक्त श्रम भवन में जिला नियोजनालय की ओर से नि:शुल्क लाइब्रेरी की व्यवस्था की गई है। विद्यार्थी बिना शुल्क के इस लाइब्रेरी में आकर पढ़ाई कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी में सभी तरह की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध हैं। प्रत्येक 15 दिन पर टेस्ट परीक्षा का भी आयोजन किया जाता है।