छीपाबड़ोद: छीपाबडौद में वीर गुर्जर विकास समिति ने विधायक सिंधवी को छात्रावास निर्माण के लिए सौंपा ज्ञापन
छीपाबड़ौद में वीर गुर्जर विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय विधायक प्रताप सिंह सिंघवी से भेंट कर गुर्जर समाज छात्रावास के निर्माण हेतु भूमि आवंटन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। समिति के पदाधिकारियों ने विधायक को अवगत कराया कि छीपाबड़ौद क्षेत्र में शिक्षा के लिए आने वाले विद्यार्थियों के सामने आवास की बड़ी समस्या है। छात्रावास न होने के कारण दूर-दराज से आ