गोहपारु: गोहपारू थाने में मारपीट का मामला दर्ज, पुलिस ने रविवार को दी जानकारी, मामला खुटौंध गांव का है
शहडोल जिले के गोहपारू थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है, पुलिस ने रविवार को लगभग 4:30 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी रामकृपाल यादव ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी टुब्बुल यादव के द्वारा आपसी रंजिश को लेकर मारपीट करने पर पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है।