गोहपारु: सेमरा गांव में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को टक्कर मारी, सभी घायल
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा गांव में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल चालक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल में सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं,घटना की सूचना लगते ही गोहपारू पुलिस गुरुवार को लगभग 10:30 बजे मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है, जहां घायलों का उपचार जारी है।