गोहपारु: गोहपारू थाना क्षेत्र के खैरवना गांव में आकाशी बिजली गिरने से एक अधेड़ की मौत, मर्ग कायम
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरवना गांव में आकाशीय बिजली गिरने से अधेड़ की मौत हो गई है,घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले पर शुक्रवार को लगभग 5:00 बजे मर्ग कायम कर लिया है,पुलिस ने बताया है कि मृतक सम्हारु सिंह गोड़ बकरी चराने गया था तभी आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है।