औरैया: शेरगढ़ घाट पर बने यमुना पुल का जालौन एवं औरैया के डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, कहा- जल्द होगा जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ
शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी के पुराने संचालित पुल मरम्मत हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जालौन के साथ बैठक करते हुए आवागमन रोकने को कहा जिससे पुल की मरम्मत का कार्य समय से प्रारंभ होकर पूर्ण हो सके जिससे आवागमन सुचारू बन सके।