बटियागढ़: सिलापरी चेक पोस्ट पर पिकअप वाहन से 83000 जब्त,SST दल व रजपुरा पुलिस की कार्यवाही
दमोह छतरपुर जिले की सीमा पर सिलापरी में बनाए गए SST चेक पोस्ट पर आज सुबह चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन क्रमांक UP 93 CT 1935 से 83 हजार नगद जब्त किए गए हैं। SST दल के साथ रजपुरा थाना प्रभारी धर्मेन्द्र गुर्जर ने जब वाहन सवारों से उक्त रकम के विषय मे पूछताछ की तो कोई दस्तावेज आदि नही मिलने पर जब्ती की कार्यवाही टीम द्वारा की गई है