Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
No video available

माखननगर :राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया #makhannagar #national #services #nss

MORE NEWS

💠एसडीएम ने किया नयागांव एवं पड़रई ठाकुर का दौरा, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

➡️ एसडीएम पिपरिया श्री आकिप खान द्वारा बनखेड़ी क्षेत्र के ग्राम नयागांव एवं पड़रई ठाकुर का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर शासकीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान एसडीएम श्री खान ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी केंद्र तथा जनपद पंचायत द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों का गहन निरीक्षण किया।

➡️ निरीक्षण के पश्चात एसडीएम श्री खान ने ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया। ग्रामीणों ने उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। एसडीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस भ्रमण के दौरान सर्व संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department Of Revenue, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh  Department of Agriculture, Madhya Pradesh

💠एसडीएम ने किया नयागांव एवं पड़रई ठाकुर का दौरा, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं ➡️ एसडीएम पिपरिया श्री आकिप खान द्वारा बनखेड़ी क्षेत्र के ग्राम नयागांव एवं पड़रई ठाकुर का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर शासकीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान एसडीएम श्री खान ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी केंद्र तथा जनपद पंचायत द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों का गहन निरीक्षण किया। ➡️ निरीक्षण के पश्चात एसडीएम श्री खान ने ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया। ग्रामीणों ने उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। एसडीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस भ्रमण के दौरान सर्व संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department Of Revenue, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

💠सोहागपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पलकमती नदी तट पर चला स्वच्छता अभियान, विधिक साक्षरता शिविर भी लगा

➡️विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर परिषद सोहागपुर द्वारा पलकमती नदी तट पर श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देने के लिए अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सफाई कर्मियों ने नदी तट पर सामूहिक श्रमदान किया।

➡️जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में विधिक साक्षरता शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क कानूनी सहायता और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अतुल सक्सेना, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सोहागपुर प्रियंका भलावी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि तथा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

➡️सभी उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पलकमती नदी तट की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान नागरिकों से अपील की गई कि वे पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जल स्रोतों के संवर्धन में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

➡️विधिक साक्षरता शिविर में आए लोगों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और विभिन्न विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया। निःशुल्क विधिक सहायता कैसे प्राप्त की जाए, इसकी प्रक्रिया भी समझाई गई।

#narmadapuram #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP  #WorldEnvironmentDay  CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Urban Development & Housing MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

💠सोहागपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पलकमती नदी तट पर चला स्वच्छता अभियान, विधिक साक्षरता शिविर भी लगा ➡️विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर परिषद सोहागपुर द्वारा पलकमती नदी तट पर श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देने के लिए अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सफाई कर्मियों ने नदी तट पर सामूहिक श्रमदान किया। ➡️जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में विधिक साक्षरता शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क कानूनी सहायता और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अतुल सक्सेना, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सोहागपुर प्रियंका भलावी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि तथा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। ➡️सभी उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पलकमती नदी तट की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान नागरिकों से अपील की गई कि वे पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जल स्रोतों के संवर्धन में सक्रिय भागीदारी निभाएं। ➡️विधिक साक्षरता शिविर में आए लोगों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और विभिन्न विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया। निःशुल्क विधिक सहायता कैसे प्राप्त की जाए, इसकी प्रक्रिया भी समझाई गई। #narmadapuram #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #WorldEnvironmentDay CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Urban Development & Housing MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

रेनीपानी में बड़ी कार्रवाई: अतिक्रमण हटाकर शासकीय भूमि वन विभाग को सौंपी

जिले में जारी अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई, 5 परिवारों के अवैध कब्जे ध्वस्त

 कलेक्टर के सख्त निर्देश पर भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम रेनीपानी में शासकीय भूमि पर बाहर से आए परिवारों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को राजस्व, वन और पर्यटन विभाग की संयुक्त टीम ने हटाकर भूमि को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। कलेक्टर के आदेश का पालन कराने में स्थानीय राजस्व अमले की भूमिका अहम रही। टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और पूरी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

एसडीएम प्रियंका भल्लावी, तहसीलदार राम किशोर झरबडे और नायब तहसीलदार रंजीत चौहान के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने ग्राम रेनीपानी में कार्रवाई की। यहां बाहर से आए करीब 5 परिवारों ने शासकीय जमीन पर अवैध निर्माण कर कब्जा कर रखा था। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से सभी अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार कलेक्टर के स्पष्ट निर्देश थे कि जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के तुरंत बाद संरक्षण और प्रबंधन के लिए वन विभाग को सौंप दिया जाए। आदेश के तहत मौके पर ही राजस्व टीम की मौजूदगी में भूमि का हस्तांतरण वन विभाग को कर दिया गया, ताकि दोबारा कब्जा न हो सके।

प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ किया कि शासकीय संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कलेक्टर के निर्देशन में यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। राजस्व टीम और अन्य विभागों की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र के नागरिकों ने सराहना की है।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

रेनीपानी में बड़ी कार्रवाई: अतिक्रमण हटाकर शासकीय भूमि वन विभाग को सौंपी जिले में जारी अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई, 5 परिवारों के अवैध कब्जे ध्वस्त कलेक्टर के सख्त निर्देश पर भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम रेनीपानी में शासकीय भूमि पर बाहर से आए परिवारों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को राजस्व, वन और पर्यटन विभाग की संयुक्त टीम ने हटाकर भूमि को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। कलेक्टर के आदेश का पालन कराने में स्थानीय राजस्व अमले की भूमिका अहम रही। टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और पूरी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। एसडीएम प्रियंका भल्लावी, तहसीलदार राम किशोर झरबडे और नायब तहसीलदार रंजीत चौहान के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने ग्राम रेनीपानी में कार्रवाई की। यहां बाहर से आए करीब 5 परिवारों ने शासकीय जमीन पर अवैध निर्माण कर कब्जा कर रखा था। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से सभी अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार कलेक्टर के स्पष्ट निर्देश थे कि जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के तुरंत बाद संरक्षण और प्रबंधन के लिए वन विभाग को सौंप दिया जाए। आदेश के तहत मौके पर ही राजस्व टीम की मौजूदगी में भूमि का हस्तांतरण वन विभाग को कर दिया गया, ताकि दोबारा कब्जा न हो सके। प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ किया कि शासकीय संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कलेक्टर के निर्देशन में यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। राजस्व टीम और अन्य विभागों की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र के नागरिकों ने सराहना की है। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026

💠अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन सख्त, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

➡️कलेक्टर नर्मदापुरम के निर्देश पर जिले में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में 2 जून 2026 को खनिज विभाग एवं राजस्व अमले ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए रेत से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कीं।

पहली कार्रवाई तहसील इटारसी के ग्राम धोखेड़ा में की गई। यहां अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर पुलिस थाना रामपुर गुर्रा की अभिरक्षा में सौंप दिया गया। दूसरी कार्रवाई तहसील सिवनी मालवा के ग्राम भिलटदेव में की गई। वहां भी रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई, जिसे पुलिस थाना सिवनी मालवा की सुपुर्दगी में रखा गया है।

प्रशासन ने बताया कि जब्त किए गए दोनों वाहनों के विरुद्ध म. प्र. (अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav

💠अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन सख्त, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त ➡️कलेक्टर नर्मदापुरम के निर्देश पर जिले में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में 2 जून 2026 को खनिज विभाग एवं राजस्व अमले ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए रेत से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कीं। पहली कार्रवाई तहसील इटारसी के ग्राम धोखेड़ा में की गई। यहां अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर पुलिस थाना रामपुर गुर्रा की अभिरक्षा में सौंप दिया गया। दूसरी कार्रवाई तहसील सिवनी मालवा के ग्राम भिलटदेव में की गई। वहां भी रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई, जिसे पुलिस थाना सिवनी मालवा की सुपुर्दगी में रखा गया है। प्रशासन ने बताया कि जब्त किए गए दोनों वाहनों के विरुद्ध म. प्र. (अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026

💠इटारसी में वर्षा पूर्व तैयारियां तेज, एसडीएम ने किया नालों का निरीक्षण

 ➡️कलेक्टर के निर्देश पर गुरूवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) इटारसी नीलेश शर्मा ने नगर में वर्षा ऋतु से पहले की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका परिषद क्षेत्र में चल रहे नालों की सफाई एवं निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी, राजस्व निरीक्षक एवं नगर पालिका के तकनीकी अमले के साथ एसडीएम ने शहर के प्रमुख नालों-नालियों, जल निकासी व्यवस्था और जलभराव संभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

एसडीएम ने कहा कि मानसून आने से पहले सभी सफाई कार्य और जल निकासी से जुड़े कार्य गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। किसी भी नागरिक को बारिश के दौरान जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने एसडीआरएफ योजना के अंतर्गत बाजार क्षेत्र से शिक्षक नगर तक बनाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य को भी देखा। उन्होंने निर्माण एजेंसी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस नाले का कार्य मानसून से पहले प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।   उन्होंने स्पष्ट किया कि समय पर नाला निर्माण पूरा होने से बाजार एवं शिक्षक नगर क्षेत्र में हर साल होने वाली जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और बारिश का पानी सुचारु रूप से निकल सकेगा।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

💠इटारसी में वर्षा पूर्व तैयारियां तेज, एसडीएम ने किया नालों का निरीक्षण ➡️कलेक्टर के निर्देश पर गुरूवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) इटारसी नीलेश शर्मा ने नगर में वर्षा ऋतु से पहले की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका परिषद क्षेत्र में चल रहे नालों की सफाई एवं निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी, राजस्व निरीक्षक एवं नगर पालिका के तकनीकी अमले के साथ एसडीएम ने शहर के प्रमुख नालों-नालियों, जल निकासी व्यवस्था और जलभराव संभावित क्षेत्रों का दौरा किया। एसडीएम ने कहा कि मानसून आने से पहले सभी सफाई कार्य और जल निकासी से जुड़े कार्य गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। किसी भी नागरिक को बारिश के दौरान जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने एसडीआरएफ योजना के अंतर्गत बाजार क्षेत्र से शिक्षक नगर तक बनाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य को भी देखा। उन्होंने निर्माण एजेंसी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस नाले का कार्य मानसून से पहले प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि समय पर नाला निर्माण पूरा होने से बाजार एवं शिक्षक नगर क्षेत्र में हर साल होने वाली जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और बारिश का पानी सुचारु रूप से निकल सकेगा। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026