बांसवाड़ा: भारतीय विद्या मंदिर संस्थान में जन्म शताब्दी वर्ष पर व्याख्यान माला का आयोजन, राज्यपाल कटारिया और सीपी जोशी शामिल हुए
बांसवाड़ा शहर के डायलाब रोड़ पर स्थित भारतीय विद्या मंदिर संस्थान में स्वर्गीय पन्नालाल जी नगर के जन्म शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर शनिवार सुबह 11:30 बजे व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।