धनवार: 15वें वित्त की राशि खाते में नहीं आई: मुखिया संघ अध्यक्ष
धनवार प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष शंकर पासवान ने सोमवार दोपहर साढ़े 3 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि विभिन्न अखबारों में प्रकाशित खबरों तथा मंत्री के बयान के आधार पर यह कहा जा रहा है कि झारखंड के प्रत्येक पंचायत में 15वें वित्त आयोग के तहत लगभग 52 लाख 80 हजार रुपये की राशि भेजी जा रही है।