सहारनपुर: सहायक आयुक्त केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क कार्यालय ने ₹1.5 करोड़ और मण्डी परिषद ने ₹80 लाख टैक्स जमा कराया
नगर निगम द्वारा बार-बार कुर्की की कार्रवाई और भवन सील की चेतावनी के बावजूद महानगर के करीब 40 हजार भवन स्वामियों ने अपना गृहकर और जलकर जमा नहीं कराया है। अनेक सरकारी संस्थान और कार्यालय भी ऐसे रहे जो अपना टैक्स जमा नहीं करा पाए। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता ने गुरुवार शाम 6:00 बजे उक्त जानकारी दी।