राघोगढ़: गणेशपुरा में घर के बाहर रखे ट्रैक्टर ट्राली चोरी कर ले गया 20 साल का युवक, पुलिस ने गिरफ्तार कर ट्रैक्टर ट्राली बरामद
Raghogarh, Guna | Jun 24, 2026 राघोगढ़ ब्लॉक के मकसूदनगढ़ थाना के गणेशपुरा गांव से ट्रैक्टर ट्राली चोरी का आरोपी जितेंद्र अहिरवार उम्र 20 साल ग्राम गणेशपुरा को पुलिस ने बीते रोज गिरफ्तार किया है। 24 जून को थाना प्रभारी ने बताया, 25 मई 2026 की रात ट्रैक्टर ट्राली चोरी की फरियादी बने सिंह लोधी ग्राम बुढना हाल निवास गणेशपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ₹8 लाख के ट्रैक्टर ट्राली बरामद किए है।