सुल्तानपुर: बाबूगंज से बैजनाथ धाम के लिए निकली कावड़ यात्रा, 50 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल
सुलतानपुर। बाबूगंज बाजार से 20जुलाई रविवार दोपहर 1 बजे कावड़ यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। 50 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था ढोल-नगाड़ों की गूंज और "बोल बम" के जयकारों के साथ बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। यात्रा से पूर्व श्रद्धालुओं ने बाबूगंज स्थित शिव धाम मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन किया। इसके बाद भंडारे का आयोजन कर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया