मुरलीगंज: तिनकोनमा में करंट लगने से युवक की हुई मौत
हरिपुर कला पंचायत के तिनकोनमा में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. बताया गया कि तिनकोनमा वार्ड दस में मंगलवार को करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गए. आनन- फानन में परिजन के द्वारा सीएचसी लाया गया. जहां ड्यूटी पर रहे चिकित्सक अल्का रमन ने युवक को मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव की पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया.