होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम के पवारखेड़ा बायपास रोड पर देहात पुलिस की कार्रवाई, 3.55 लाख की अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
नर्मदापुरम में अवैध शराब की तस्करी का एक बड़ा मामला गुरुवार सुबह करीब 8 बजे सामने आया है। देहात थाना पुलिस ने बुधवार को कुलामड़ी पवारखेड़ा बायपास रोड पर एक कार से 3.55 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने प्रेस नोट कर जानकारी दी कि मामले में पुलिस ने कार चला रहे भोपाल निवासी आरोपी चंद्रेश गौर को गिरफ्तार किया है।