घोड़ाडोंगरी: पटवारियों के अवकाश से तहसील में राजस्व व्यवस्था पर असर, नामांतरण जैसे ज़रूरी काम ठप
तहसील क्षेत्र में 30 अप्रैल से 2 मई तक राजस्व कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहने वाला है। तहसील कार्यालय के पटवारियों ने तहसील अध्यक्ष अनिल उइके के नेतृत्व में तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है। इस दौरान नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, खसरा-नकल और रिकॉर्ड सुधार जैसे अधिकांश कार्य बंद रहेंगे, जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।