बांका: अवैध खनन पर बांका जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी में दो वाहन जब्त, 2.85 लाख लगाया गया जुर्माना
Banka, Banka | Jun 9, 2026 अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने को लेकर मंगलवार की शाम 7 बजे व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान खनन विभाग की टीम, स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई में कई स्थानों पर जांच की गई। जानकारी के अनुसार नवादा बाजार ओपी क्षेत्र के धनिया गोरिहिया गांव और धोरैया थाना क्षेत्र के कुरमा गांव में छापेमारी की गई।