अमरोहा: अमरोहा शहर में बैंक से पैसा लेकर न लौटने वालों के मकान पर कर्मचारियों ने चस्पा की चेतावनी का नोटिस
Amroha, Amroha | Mar 27, 2025 आज गुरुवार की दोपहर करीब 3:00 बजे अमरोहा शहर में स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों ने अमरोहा शहर के अलग-अलग 6 मकान पर नोटिस चस्पा किया है। बैंक कर्मचारियों ने बताया है कि इन सभी लोगों ने बैंक से पैसा लिया था और काफी समय बीत जाने के बाद भी बैंक का पैसा वापस नहीं किया। इन लोगों को नोटिस के माध्यम से चेतावनी दी गई है।