पटना ग्रामीण: निरहुआ ने कहा, खेसारी लाल यादव को किसी की आस्था का अपमान नहीं करना चाहिए
भोजपुरी अभिनेता से नेता बने खेसारी लाल यादव ने बयान देते हुए कहा था कि राम मंदिर में जाने से मैं अफसर नहीं बन जाऊंगा। इसे लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे अभिनेता व नेता निरहुआ ने कहा कि किसी के भी पूजा पद्धति या आस्था का अपमान नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप अपने विरोधियों को बोलिए लेकिन आस्था का अपमान नहीं करना चाहिए।