बिहारीगंज: राजगंज-मधुकरचक में 253 शिकायतें दर्ज, 174 अब भी लंबित
बिहारीगंज प्रखंड के सहयोग शिविर में राजगंज और मधुकरचक पंचायत से कुल 253 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 79 मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि 174 शिकायतें अभी लंबित हैं। सबसे अधिक शिकायतें राजस्व एवं भूमि सुधार, मनरेगा और श्रम संसाधन विभाग से जुड़ी रहीं। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया है